Home आजमगढ़ -रिक्शा चोर #गिरोह का पर्दाफाश, 20 लाख का माल बरामद। 8 ई-#रिक्शा-36...

-रिक्शा चोर #गिरोह का पर्दाफाश, 20 लाख का माल बरामद। 8 ई-#रिक्शा-36 बैटरी के साथ महिला समेत 6 गिरफ्तार

आजमगढ़। जनपद में लगातार हो रही ई-रिक्शा व बैटरी चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में थाना कोतवाली, विशेष अपराध नियंत्रण टीम, चोरी अनावरण टीम व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने अंतरजनपदीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया। सोमवार देर रात करीब 1 बजे मोहटी घाट क्षेत्र से छापेमारी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 20 लाख रुपये मूल्य की 8 चोरी की ई-रिक्शा, 36 बैटरियां और 1 मास्टर-की बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. मिजान, अखिलेश यादव उर्फ समीर यादव, विनोद जायसवाल, योगेश्वर जायसवाल, बृजेश कुमार गुप्ता और तबस्सुम* के रूप में हुई। तबस्सुम मूल रूप से मऊ की रहने वाली है।पूछताछ में पता चला कि गिरोह में काम बंटा हुआ था। *तबस्सुम* शहर में घूमकर बिना निगरानी खड़ी ई-रिक्शाओं की रेकी करती थी। सूचना पर अन्य सदस्य मास्टर-की से ई-रिक्शा उड़ाकर सुनसान जगह ले जाते, वहां बैटरी व सामान निकालकर कबाड़ में बेच देते थे। रकम सभी आपस में बांट लेते थे।आरोपियों ने कोतवाली व सिधारी क्षेत्र की कई चोरियों में संलिप्तता स्वीकार की। मुख्य आरोपी अखिलेश के खिलाफ पहले से चोरी, शस्त्र अधिनियम व पॉक्सो के मुकदमे दर्ज हैं। अग्रिम कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here