आजमगढ़। घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय आज आजमगढ़ में शारदा सहायक खंड 23 के अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर मंगई नदी में शारदा सहायक नहर के डिस्चार्ज का पानी छोड़े जाने से गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद, जहुराबाद एवं बलिया के फेफना विधानसभा के हजारों हेक्टेयर जोत व उपजाऊ कृषि भूमि पर बुवाई के समय (अक्टूबर नवंबर दिसंबर) तक जल जमाव की गंभीर समस्या के स्थाई समाधान किए जाने के संबंध बात की,
अतुल राय ने कहा कि सितंबर माह के अंत तक जब देश की बड़ी-बड़ी नदियों से आई बाढ़ समाप्त हो जाती है तब मंगई नदी में शारदा सहायक नहर की डिस्चार्ज का पानी बिना व्यवस्था किए छोड़े जाने से इस विशाल उपजाऊ क्षेत्र में भयंकर बाढ़ आ जाता है जिससे लाखों किसानों मजदूरों का निवाला छिन जाता है,
मगई नदी में मिट्टी भरते- भरते काफी उथली हो गई है नदी के किनारो पर जंगली पेड़ पौधे उग आए हैं जिसके कारण यह नदी संकुचित हो गई है तथा नदी के बीच मे कई जगहों पर बांध बना बना कर पानी रोका गया है ,मगई नदी अपने जल का ही निकास करने में असमर्थ है ऊपर से मगई नदी में जब शारदा सहायक नहर के डिस्चार्ज का पानी छोड़ा जाता है तो पानी ओवरफ्लो करके 5 किलोमीटर चौड़ाई से 25-30 किलोमीटर लंबाई तक खेतों में पानी फैल जाता है जिसके कारण बुवाई प्रभावित होती है खेती पिछड जाती है बुवाई का उचित समय बीत जाता है जिससे
प्रत्येक वर्ष खेती पिछड़ जाती है और विलंब से बुवाई के कारण किसान अपना लागत मूल्य नहीं निकल पाता है,
उक्त समस्या की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अधिशासी अभियंता से कहा कि मंगई नदी की खुदाई के साथ साथ सफाई एवं जो जगह जगह बांध बनाकर अवरोध बनाया गया है उसको अवमुक्त करते हुये व्यवस्था बनाकर शारदा सहायक नदी का पानी छोड़ा जाय एवं सरकारी स्टेट ट्यूबेल लगाकर किसानो की स्थिति सुधारने में सहायता किया जाए ताकि इस क्षेत्र के किसानों की स्थिति में पुनः सुधार हो सके ।











