Home मऊ एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त...

एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज

मधुबन ,मऊ।उपजिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध नायब तहसीलदार एवं खनन निरीक्षक (माइनिंग इंस्पेक्टर) पूनाराम अहाके की संयुक्त टीम द्वारा सघन कार्रवाई की गई। सूचना पर टीम ने मछली हट्टा क्षेत्र में औचक छापेमारी की। टीम द्वारा पीछा करने पर चालक दुबारी के पास ट्रॉलियों से मिट्टी सड़क किनारे गिराकर वाहन छोड़कर फरार हो गए।
जांच के दौरान अवैध रूप से साधारण मिट्टी (प्रत्येक में 03 घन मीटर) का परिवहन पाया गया, जिसके संबंध में कोई भी वैध खनन अनुमति या प्रपत्र (ई०एम०एम०-11) प्रस्तुत नहीं किया गया।
उ०प्र० उपखनिज (परिहार) नियमावली 2021 के नियम 72 के उल्लंघन में उक्त तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर विधिक कार्रवाई हेतु थाना मधुबन पुलिस की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया है। इस संबंध में एसडीएम दीपक सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध खनन व ओव्हरलोडिंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी ऐसी ही कठोर दंडात्मक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here