Home मऊ टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने कन्यादान योजना के तहत चार परिवारों को...

टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने कन्यादान योजना के तहत चार परिवारों को दिए 51-51 हजार रुपये

मधुबन। टीचर्स सेल्फ केयर टीम द्वारा नगर पंचायत घोसी के ऐतिहासिक नरोखर पोखरा स्थित शिव मंदिर परिसर में कन्यादान योजना के लाभार्थियों को 51-51 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए। संगठन ने अपने चार सदस्य परिवारों की पुत्रियों के विवाह में सहयोग के लिए यह आर्थिक सहायता प्रदान की।
जिला संयोजक एवं कन्यादान योजना के नामित पदाधिकारी मनोज यादव ने प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद आर्य के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थी सदस्यों प्रतिमा राय, पूनम यादव, मुन्ना यादव तथा अब्दुल्ला को चेक सौंपे। इस दौरान संगठन की वर्तमान एवं आगामी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि टीएससीटी का गठन कोविड-19 महामारी के दौरान शिक्षकों और उनके परिवारों के सहयोग के उद्देश्य से किया गया था। संगठन लगातार सामाजिक एवं कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सदस्यों की सहायता कर रहा है। कन्यादान योजना का उद्देश्य सदस्य परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान करना है।
जिला प्रवक्ता तारकेश्वर पाण्डेय, जिला सहसंयोजक रामबिलास चौहान, प्रदीप कुमार, अरविंद मौर्य, लोकनाथ मौर्य, ब्लॉक संयोजक मनोज कुमार, ब्लॉक प्रवक्ता रमाकांत, धर्मेंद्र, जनार्दन यादव सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं परिजन उपस्थित रहे।
पदाधिकारियों ने बताया कि कन्यादान योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्रदेश भर के सदस्यों से प्रति कन्या विवाह के लिए मात्र एक रुपये सहयोग का आह्वान किया गया था। जनवरी से मार्च माह के बीच होने वाले विवाहों के लिए चलाए गए इस अभियान में हजारों सदस्यों ने योगदान दिया। इसी सामूहिक सहयोग के बल पर प्रत्येक लाभार्थी परिवार को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सकी। संगठन ने इसे सामूहिक सहभागिता और सामाजिक एकजुटता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here