Home मऊ मधुबन के गजियापुर में ‘क्रांति दूत’ पुस्तक का कवर विमोचन, अमित पाण्डेय...

मधुबन के गजियापुर में ‘क्रांति दूत’ पुस्तक का कवर विमोचन, अमित पाण्डेय बोले – बाबा की गाथाएं जगाएंगी नई पीढ़ी

मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के गजियापुर गांव में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मान समारोह में माहौल पूरी तरह देशभक्ति और स्मृतियों से सराबोर रहा। इस अवसर पर क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामसुंदर पाण्डेय की स्मृति में रचित पुस्तक ‘क्रांति दूत’ के कवर पेज का शुभारंभ उनके पोते और समाजसेवी अमित पाण्डेय ‘अर्पित’ ने किया।
कार्यक्रम का आयोजन गजियापुर के प्रबुद्ध नागरिकों और युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, अधिवक्ता, किसान, छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच पर स्व. रामसुंदर पाण्डेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
पुस्तक ‘क्रांति दूत’ स्व. रामसुंदर पाण्डेय के जीवन, उनके संघर्ष और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को समर्पित है। इसमें आजादी की लड़ाई के दौरान क्षेत्र के क्रांतिकारियों की गाथाओं को भी संकलित किया गया है। कवर पेज पर तिरंगा, मशाल और बाबा की तस्वीर को प्रमुखता दी गई है।
कवर का अनावरण करते हुए अमित पाण्डेय ‘अर्पित’ ने कहा कि यह पुस्तक केवल एक स्मृति ग्रंथ नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा, “बाबा रामसुंदर पाण्डेय का जीवन त्याग, संघर्ष और सेवा का उदाहरण था। उन्होंने आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाद में जनता की आवाज बनकर नेता प्रतिपक्ष के रूप में भी काम किया। आज जब युवा दिशा भटक रहे हैं, तो ऐसे प्रेरणादायक जीवन और क्रांति वीरों की गाथाओं को पढ़कर ही उनमें देशभक्ति और कर्तव्यबोध जगेगा। ‘क्रांति दूत’ उसी प्रयास का एक छोटा सा कदम है।”
अमित ने आगे कहा कि बाबा अक्सर कहा करते थे कि आजादी आसान नहीं थी। जेल, लाठी और संघर्ष के बाद यह देश मिला है। इसलिए इस आजादी की कद्र करना और समाज के लिए कुछ करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
समारोह को वरिष्ठ शिक्षक राघवेंद्र राय, रविंद्र सिंह, राम पलट राम , लल्लन प्रसाद सिंह, ग्रीस नारायण सिंह आदि ने समारोह को संबोधित करतें हुए क्रांति दूतों के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अवध विहारी यादव, विनय कुमार मिश्र, अखिलेश पाण्डेय, मनीष यादव, रविंद्र मौर्य, भूपेंद्र सिंह रहें। कार्यक्रम का संचालन तारकेश्वर नाथ त्रिपाठी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here