Home मऊ स्वास्थ्य विभाग ने स्कूली बच्चों ने को किया जागरूक

स्वास्थ्य विभाग ने स्कूली बच्चों ने को किया जागरूक

मऊ। जनपद के मधुबन में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूली बच्चों के बीच उनके स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। सीएचसी फतेहपुर मंडाव से जुड़े स्वास्थ्य कर्मी आर डी इंटरमीडिएट कॉलेज चाचाई पार एवं शहीद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबन पहुंचे और उन्हें स्वास्थ्य संबंधित कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की नसीहत की। इस दौरान टीम द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल 400 इमजी की गोली खिलाई गयी। करीब 1000 से अधिक बच्चों ने यह टिकिया खाई। इस दौरान ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक शाहनवाज अहमद द्वारा बच्चों को एल्बेंडाजोल कृमि नाशक गोली खाने के फायदे एवं न खाने पर उससे होने वाले नुकसान पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि इस गोली के खाने से शरीर को किसी प्रकार का साइड इफेक्ट या नुकसान नहीं होता है। प्रत्येक बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली जरूर खानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज जो बच्चे दावा लेने से बंचित रह गए हैं उनके लिए आगामी 14 अगस्त को मोप अप (छुटे हुए बच्चों) अभियान चलेगा। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य/प्रबन्धक, अध्यापक ज्ञानती देवी सुपरवाइजर कौशल कुमार सहित सभी टीचिंग स्टॉफ मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here