राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व निकाली गई कलश यात्रा
मऊ।जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र के मुहम्मदपुर चन्द्रापार में राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा के धार्मिक समागम के लिए सैकड़ो महिलाओं एवं कन्याओं ने मुहम्मदपुर चन्द्रापार से बहादुरपुर ब्रम्ह बाबा पोखरे तक गांजे बांजे के साथ कलश यात्रा निकाला। इस दौरान जय श्री राम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्ति मय हो उठा। प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के दौरान राम कथा का भी आयोजन किया गया है जिसके रसापान के लिए आयोजक मंडल ने धर्म प्रेमियों का आह्वान किया। विशाल भंडारे के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का समापन होना सुनिश्चित है ।कलश यात्रा जल भरने के बाद पुन: प्राण प्रतिष्ठा स्थल पर पहुंचा जहां योग्य विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रति. अखिलेश सिंह राठौर, पन्नालाल पटेल ,मनोज कुमार, रमवती देवी, माया, किरन देवी, शकुंतला, प्रियंका आदि रहें।








