मऊ। स्कूली वाहन की संयुक्त चेकिंग कार्य शहर क्षेत्र के ब्रम्हस्थान पर तथा मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के विद्यालयों की वाहनों एवं मार्ग पर प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान 26 वाहनों का चालान तथा 01 वाहनों को सीज किया गया। उक्त कार्य में परिवहन विभाग मऊ के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सुहेल अहमद एवं प्रवर्तन पर्यवेक्षक जन्मेजय यादव, प्रवर्तन सिपाही अनुप कुमार, प्रवर्तन सिपाही दुर्गविजय यादव तथा पुलिस विभाग (यातायात) के टी०आई० श्याम शंकर पाण्डेय एवं उनकी टीम के श्री शरद यादव पुलिस, श्री उमाकान्त पुलिस, प्रवीण गुप्ता पुलिस, संजय यादव पुलिस के साथ चेकिंग का कार्य किया गया।
उक्त के दृष्टिगत जनपद के समस्त स्कूल प्रबन्धकों / प्रधानाचार्यों को सूचित किया जाता है कि फिटनेस समाप्त स्कूली वाहनों के निरीक्षण हेतु दिनांक 05.07.2026 दिन रविवार को ए०आर०टी०ओ० कार्यालय खुला रहेगा।
अतः समस्त स्कूल प्रबन्धकों / प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया जाता है कि फिटनेस समाप्त वाहनों को कार्यालय परिसर में ले आकर फिटनेस से आच्छादित कराना सुनिश्चित करें।












