Home अंतर्राष्ट्रीय खनन माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन का कड़ा रुख,पुलिस और...

खनन माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन का कड़ा रुख,पुलिस और राजस्व की संयुक्त बैठक में तैयार किया रणनिति

42
0

मऊ। जनपद के तहसील सभागार मधुबन में उपजिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में राजस्व और पुलिस प्रशासन संयुक्त बैठक करते हुए खनन माफियाओं पर अंकुश लगाने की रणनीति तैयार किया। बैठक में अवैधानिक रूप से प्राकृतिक दोहन करने वाले खनन माफियाओं पर नकल करने के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग सख्त रुख अपनाया है। बता दें कि गेहूं कटाई के बाद खनन माफिया प्राकृतिक दोहन करने में जुटे हुए थे साथ ही प्रशासनिक कार्रवाई के बाद भी खनन माफिया अपने गोरख धन्धे में लगे रहें ।तथा प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए तरह-तरह के अनुचित आरोप प्रत्यारोप लगाने में जुटे थे। जिलाधिकारी आनन्द वर्धन ने शासन के गाइडलाइन के विपरीत खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर तहसील और पुलिस प्रशासन को कडे निर्देश दिये है। तथा चेताया कि किसी भी दशा में मानक के प्रतिकूल अवैधानिक रूप से खनन होता पाया गया तो सम्पूर्ण स्थानीय प्रशासन की होगी । बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम सत्यप्रकाश ने कहां कि सभी लेखपाल अपने हल्का क्षेत्र में व्यावसायिक रूप से खनन करने वालों को चिन्हित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। यदि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बरती गई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय ने कहा कि तमाम विभागीय कमियों के चलतें खनन माफिया सक्रिय है। धडल्ले से दौड़ रहें टैक्टर ट्राली के चपेट में आने से जाने जा रही है। शासन के गाइडलाइन के अनुरूप कार्य करते हुए खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार गौरव प्रताप सिंह,प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, एस ओ रोहन कुमार, कानूनगों प्रभाकर उपाध्याय, मंगलेश्वर मौर्य, शरद यादव आदि रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here