बलिया ।जनपद के बिल्थरारोड बस स्टेशन पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने पैदल जा रही स्कूली बच्चियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बच्चियों के पैर और गले के पास गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल बच्चियों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ई-रिक्शा चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिला। उधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी रहीं।










