Home मऊ नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम पर पड़ोस युवा संसद एवं राष्ट्रीय...

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम पर पड़ोस युवा संसद एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता रैली का आयोजन

मऊ। मेरा युवा भारत, जनपद मऊ द्वारा मुन्नी देवी सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बड़ा पोखरा, मऊ में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम के अंतर्गत पड़ोस युवा संसद एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर एकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अविनाश कुमार श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विशाल कुमार जायसवाल एवं डॉ. रविंद्र कुमार तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अविनाश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने तथा लोकतंत्र में अपने मताधिकार के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. विशाल कुमार जायसवाल ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
वहीं, डॉ. रविंद्र कुमार तिवारी ने लोकतांत्रिक मूल्यों एवं मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने तथा देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए योग्य एवं जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के चयन के महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम के समापन पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर से सलाहाबाद मोड़ तक एकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव एवं नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मेरा युवा भारत, जनपद मऊ के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्निखिल प्रजापति एवं सत्येंद्र खरवार की प्रमुख भूमिका रही। दोनों स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में सक्रिय योगदान दिया तथा युवाओं को मेरा भारत द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं अवसरों से भी अवगत कराया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता विकसित करना, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नागरिक कर्तव्यों की समझ बढ़ाना तथा राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here