Home मऊ मधुबन पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, योगी सरकार पर साधा निशाना

मधुबन पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, योगी सरकार पर साधा निशाना

36
0

 मऊ। जनपद मऊ के मधुबन तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य ने अपनी 81 दिवसीय यात्रा के क्रम में पहुंचे। उनके आगमन पर क्षेत्र में भारी संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। समाजवादी पार्टी तथा आम आदमी पार्टी के नेताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। वही शंकराचार्य ने शहीद स्मारक पर शहीद के स्थलों पर पहुंचकर उन पर माल्यार्पण किया और उनको नमन किया।
मधुबन पहुंचने के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “हम किसी दल या पार्टी की बात नहीं करते हैं, हमारा केवल एक उद्देश्य है कि जो गौ रक्षा के लिए कार्य करेगा, हम उसके साथ हैं।”
उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौ हत्या रोकने और धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए जनता को खुलकर आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार स्वयं को संतों की सरकार बताती है, लेकिन आज संत समाज सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। साधु-संतों के साथ केवल दिखावे की राजनीति की जा रही है और उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
शंकराचार्य के इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिली। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव रामायण यादव,गुड्डू चौधरी, राजेंद्र मिश्रा, विजय शंकर यादव, चंद्रमणि यादव, राजकुमार यादव, शैलेश यादव, विजय यादव मनोज कुमार रवि शंकर यादव आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here