Home मऊ खेत में मिला अज्ञात शव सनसनी,पुलिस जांच में जुटी

खेत में मिला अज्ञात शव सनसनी,पुलिस जांच में जुटी

मऊ। जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह एक खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव घोसी-मझवारा मार्ग पर रघौली के बरुहा चट्टी के पास सड़क किनारे खेत में पड़ा था। मृतक के पास एक साइकिल भी मिली। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह कुछ ग्रामीण टहलने निकले थे। तभी उनकी नजर सड़क किनारे खेत में पड़ी एक साइकिल पर पड़ी। ग्रामीण जब पास पहुंचे, तो उन्होंने खेत में एक व्यक्ति का शव देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही घोसी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव की स्थिति और आसपास के इलाके की बारीकी से जांच की। मृतक की नाक से खून निकल रहा था। इस घटना के बाद इलाके में कई तरह की बातें होने लगीं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए और पुलिस के साथ जांच की। पुलिस मृतक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी। फिलहाल, पुलिस कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here