Home मऊ फ्री फायर गेम खेलने के लिए माँ ने 50 रुपये नही दिये...

फ्री फायर गेम खेलने के लिए माँ ने 50 रुपये नही दिये तो 6वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

मऊ। त्तर प्रदेश के मऊ जनपद से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां मोबाइल रिचार्ज व फ्रीफायर गेम खेलने के लिए मां ने 50 रुपये नहीं दिया तो 6वीं के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जिसके बाद सूचना मिलने मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।

आपको बता दे कि पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर मोहल्ले का है, जहां करीब 13 वर्षीय जमशेद अहमद उर्फ नावेद ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक नावेद अपनी मां से मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए 50 रुपये मांग रहा था। मां द्वारा पैसे देने से इनकार करने और डांट लगाने के बाद वह कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा, जहां नावेद फंदे से लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र को मोबाइल गेम, विशेष रूप से फ्री फायर खेलने की लत थी। वह गेम खेलने के लिए अक्सर पैसे खर्च करता था। इसी सिलसिले में उसने 50 रुपये मांगे थे। पैसे नहीं मिलने पर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here