मऊ। उत्तर प्रदेश के दोहरीघाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड में एक बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद दोहरीघाट पुलिस बताए स्थान पर पहुंचकर बदमाशों का इंतजार करने लगी । तभी अचानक बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जबाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमे पूर्व में दर्ज मुकदमें में वांछित गोल्डन उर्फ गोलू को गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस गोल्डन उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया । शेष बदमाश अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल हो गए। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट में भर्ती कराया। तथा आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी का कहना है कि गोल्डन उर्फ गोलू मुकदमा अपराध संख्या 74/26 का आरोपी था और पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। हाल ही में थाना क्षेत्र में गैंगवार की बढ़ती हुई घटनाओं में भी शामिल होना पाया गया। पुलिस सूचना के बाद मुखबिर से बताएं स्थान पर पहुंचकर इसके गिरफ्तारी का प्रयास किया जहां बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग किया। जिसमें गोल्डन उर्फ गोलू को गोली लगी और वह घायल हो गया पुलिस अभिरक्षा में इसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश के आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहें है । पुलिस आगें की कार्रवाई में जुटी हुई है।







