लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष #अजय राय की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, अत्यधिक गर्मी में लगातार पार्टी कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के चलते उनके शरीर में सोडियम की कमी हो गई, जिससे वे अचेत हो गए थे।घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर अजय राय से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने कहा कि अजय राय एक ऐसे नेता हैं जो विपरीत परिस्थितियों में भी बिना रुके काम करते हैं। उनकी इच्छाशक्ति काफी मजबूत है और वे हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं।फिलहाल अजय राय की हालत में सुधार बताया जा रहा है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।पूर्व सांसद अतुल राय ने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।







