मधुबन, मऊ। अर्नब तूफान के प्रभाव से मऊ के मधुबन में किसानों को भारी नुकसान उठना पड़ा है। हालांकि बीते दो दिनों तक हुई लगातार बारिश के बाद शनिवार सुबह से यहाँ मौसम साफ दिख रहा है। मौसम विभाग भी आज मात्र 10 प्रतिशत बारिश का अनुमान जता रहा है। मगर बीते दो दिनों के दरमियान हुई तबाही ने किसानों को भारी आघात पहुँचाया है। धान की खड़ी फसलें ज़मीन पर आ गयी हैं। खेती कार्य पूरी तरह रुक गया है।
स्थानीय श्रीराम राजभर, उमा शंकर, संतोष मौर्य, धर्मेंद्र यादव, मनोहर लाल जैसे किसानों की मानें तो दो दिनों तक हुई लगातार बारिश ने धान, सरसों, दल्हन, शब्जियों आदि की खेती को खासा नुकसान पहुंचाया है। कटाई-बुआई का काम पूरी तरह रुक गया है।
अब अगले एक सप्ताह या 10 दिनों तक अच्छी धूप का इंतजार करना पड़ेगा ताकि धान के पौधे कटाई के लायक हो सकें। जितना नुकसान होना था वह तो हो चूका है। अब चिंता यह है कि इस नुकसान की भरपाई कैसे होगी।
धान के जो पौधे खेतों में गिर गये हैं, उससे अब 50% उपज की ही उम्मीद है। अब आने वाली फसलें आलू, चना, मटर, सरसों आदि की बुवाई भी प्रभावित होगी। ज्ञात हो कि मधुबन तहसील क्षेत्र में अभी 50-60% तक धान कटाई की राह तक रहे हैं।
मौसम विभाग की मानें तो आज यहाँ बारिश की सम्भावना मात्र 10 % तक है। तापमान 25-21 डिग्री सेल्शियस के बीच रहेगा। सुबह 10 बजे यहाँ का तापमान 23 डिग्री सेल्शियस रिकॉर्ड किया गया। कल यानी रविवार से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। तापमान में 4-5 डिग्री की बृद्धि देखी जाएगी। अगले तीन दिनों के मौसम की बात करें तो रविवार को तापमान 28-21, सोमवार को 29-21, मंगलवार को 29-19 रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की सम्भावना केवल 0-10% तक ही है।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












