Home मऊ जनपद में आधुनिक फैशन एवं व्यावसायिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय लोगों...

जनपद में आधुनिक फैशन एवं व्यावसायिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय लोगों को खरीदारी का नया विकल्प

मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार ए.के. शर्मा के कर-कमलों द्वारा कैंटाबिल (CANTABIL) शोरूम का भव्य उद्घाटन विधिवत फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर शोरूम परिसर में उत्साह एवं हर्ष का माहौल रहा। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी ने शोरूम के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रतिष्ठान के संचालकों एवं प्रबंधन से जुड़े लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में नए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की स्थापना से स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को गति मिलती है। इससे व्यापारिक वातावरण सुदृढ़ होने के साथ ही रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी विकसित होते हैं। जनपद में व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार स्थानीय विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। कैंटाबिल शोरूम में ग्राहकों को आधुनिक फैशन, आकर्षक डिजाइन एवं नवीनतम ट्रेंड के परिधानों की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी। शोरूम के शुभारंभ से जनपदवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक परिधानों की खरीदारी के लिए एक नया विकल्प प्राप्त होगा। इस अवसर पर कैंटाबिल शोरूम की देखरेख एवं व्यवस्थाओं से संबंधित जिम्मेदारी निभा रहे मोहम्मद आसिफ भी उपस्थित रहे। उन्होंने माननीय मंत्री जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा शोरूम की व्यवस्थाओं एवं ग्राहकों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रतिष्ठान की ओर से ग्राहकों को बेहतर उत्पाद, उचित सुविधाएं एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नए शोरूम के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की। शोरूम प्रबंधन की ओर से माननीय मंत्री जी एवं समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here