Home Uncategorized प्रख्यात कवि पं. श्यामनारायण पांडेय के पौत्र भानु प्रकाश पांडेय गौ सेवा...

प्रख्यात कवि पं. श्यामनारायण पांडेय के पौत्र भानु प्रकाश पांडेय गौ सेवा आयोग के सदस्य नामित, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

मऊ। जनपद के डुमरांव के गौरव और प्रख्यात कवि पंडित श्यामनारायण पांडेय के पौत्र भानु प्रकाश पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग का जनपद मऊ के लिए नामित सदस्य बनाया गया है। यह नियुक्ति न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे मधुबन क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

भानु प्रकाश पांडेय पूर्व में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में प्रांत अध्यक्ष गौरक्षा विभाग के पद पर कार्यरत हैं। गौ सेवा के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव और समर्पण को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उनके मनोनयन की खबर आते ही पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई।

0 मानस परिवार समिति ने किया स्वागत…
मनोनयन के बाद मानस परिवार समिति के सदस्यों ने उनके आवास काठतराव पहुंचकर उनका भव्य स्वागत किया। समिति के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर और फूल मालाओं से सम्मानित किया। इस दौरान सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिले में गौ सेवा को नई दिशा मिलेगी। इसी क्रम में लखनौर मोड़ मर्यादपुर में भी उनका जोरदार स्वागत किया गया। मंडल मंत्री भाजपा आशीष दुबे के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने गाजे-बाजे के साथ उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया और जय श्री राम के नारे लगाए। लोगों में इस नियुक्ति को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

भानु प्रकाश पांडेय ने इस अवसर पर कहा कि गौ सेवा उनके जीवन का संकल्प है। उन्होंने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और जिले में निराश्रित गौवंश की रक्षा और गौशालाओं की स्थिति सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने सरकार और संगठन का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अमित मिश्र, अभिनव सिंह, आशीष दुबे, जीवन चतुर्वेदी, विराट तिवारी, अनुराग तिवारी, राहुल मोदनवाल, राहुल दीक्षित, अद्भुत त्रिपाठी, सुजीत गुप्ता, आनंद गौड़, अमरनाथ चौबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here