Home Uncategorized जिला अस्पताल मे 5 साल की बच्ची की मौत , परिजनों ने...

जिला अस्पताल मे 5 साल की बच्ची की मौत , परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

30
0

मऊ। उत्तर प्रदेश के जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में एक बेहद संवेदनशील और दुखद मामला सामने आया है। 5 वर्षीय मासूम बच्ची अनाया की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनाया एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रिश्तेदारी में आई थी। इसी दौरान उस पर खौलता हुआ दूध गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ती गई और अंततः उसकी मौत हो गई।परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर उचित उपचार नहीं दिया गया। उनका कहना है कि बच्ची को मृत अवस्था में ही रेफर कर दिया गया, जिससे उन्हें कई अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़े। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि एक इंजेक्शन देने के बाद बच्ची की हालत और गंभीर हो गई।घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि बच्ची गंभीर रूप से झुलसी हुई थी और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हुई है। परिजनों द्वारा लगाए गए लापरवाही के आरोपों की जांच के लिए तीन डॉक्टरों की टीम गठित की गई है। साथ ही पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा कराया जा रहा है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here