Home मऊ सावन के दूसरे सोमवार पर जिलाधिकारी ने प्रमुख शिव मंदिरों का किया...

सावन के दूसरे सोमवार पर जिलाधिकारी ने प्रमुख शिव मंदिरों का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

मऊ। सावन मास के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के साथ जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों का निरीक्षण कर जलाभिषेक एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने नौसेमर स्थित 12 दुवरिया मंदिर, कोपागंज स्थित शिव मंदिर, मोहम्मदाबाद गोहना स्थित देवलास मंदिर सहित अन्य प्रमुख शिवालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं के आवागमन, कतार व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिरों के व्यवस्थापकों, पुलिस अधिकारियों तथा जिला प्रशासन के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मंदिर परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में निरंतर निगरानी बनाए रखने, भीड़ को व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित करने तथा आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सावन के सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। अतः सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here