Home Uncategorized सिद्धांत मिश्रा का सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद पर...

सिद्धांत मिश्रा का सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद पर चयनित

31
0
मऊ। जनपद के एक होनहार युवा ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मधुबन क्षेत्र के पहाड़ीपुर खिरिया (मर्यादपुर) निवासी सिद्धांत मिश्रा का चयन मणिपुर स्थित सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (इंफाल) में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के महत्वपूर्ण पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। विनय कुमार मिश्रा के पुत्र सिद्धांत मिश्रा शुरू से ही मेधावी रहे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा 10वीं और 12वीं लखनऊ पब्लिक स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने कानून की पढ़ाई के लिए उड़ीसा का रुख किया और आईआईटी भुवनेश्वर से बीए एलएलबी की डिग्री हासिल की। उच्च शिक्षा के प्रति अपने लगाव को जारी रखते हुए उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से एलएलएम (मास्टर ऑफ लॉ) की पढ़ाई पूरी की। सिद्धांत की इस सफलता पर उनके पैतृक गांव पहाड़ीपुर खिरिया सहित पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों का कहना है कि सिद्धांत की कड़ी मेहनत और समर्पण ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उनकी इस नियुक्ति से अन्य छात्रों को भी उच्च पदों पर पहुंचने की प्रेरणा मिलेगी। बधाई देने वालों में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम, राष्ट्रकुंवर सिंह, नीतिश तिवारी,अमित मिश्रा, लालबाबू तिवारी , सहित सैकड़ो लोग रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here