Home Uncategorized जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा

17
0

मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल का नवागत जिलाधिकारी आनन्द  वर्द्धन द्वारा आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी, प्रसूति वार्ड सहित समस्त वार्डों तथा भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से संवाद कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता एवं चिकित्सकीय सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए तथा चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को समय से उपस्थित रहकर मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने को कहा। उन्होंने मरीजों के साथ विशेष ख्याल रखने के साथ ही साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपले उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। चिकित्सकों के कमी के दृष्टिगत उन्होंने यथाशीघ्र आवश्यकता अनुसार भर्ती करने अथवा शासन में डिमांड भेजने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिला अस्पताल के वे हिस्से, खिड़कियां एवं दरवाजे जो जर्जर हो गए हैं, उनके उनकी शीघ्र ही मरम्मत कराने के भी निर्देश जिला अधिकारी द्वारा दिए गए। साफ सफाई को लेकर उन्होंने विशेष निर्देश दिए कि गुणवत्ता युक्त नियमित साफ-सफाई अस्पताल में सुनिश्चित कराएं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दवा वितरण व्यवस्था, चिकित्सकीय उपकरणों की कार्यशीलता तथा पेयजल एवं शौचालयों की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर संबंधित चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here