मऊ। जिलाधिकारी
आनंद वर्द्धन ने जनपद मुख्यालय स्थित बाल निकेतन के पास रेलवे संपार संख्या 0/बी पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदाई संस्था एवं अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली तथा निर्धारित समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों, निर्माण की तकनीकी, व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित कार्यदाईं संस्था को सारे निर्माण कार्य मानक के अनुरूप पूर्ण करने को कहा। साथ ही निर्धारित समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के दोनों तरफ चलायमान रास्ता भी तत्काल निर्मित करने को कहा, जिससे आम जनों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। ज्ञातव्य है कि जनपद मुख्यालय स्थित बाल निकेतन के पास इंदारा- मऊ स्टेशनों के मध्य रेलवे संपार संख्या 0/बी पर 4 लेन रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य सेतु निगम एवं रेलवे विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इस परियोजना की स्वीकृति 9 सितंबर 2023 को हुई थी जिसकी कुल लागत 99.63 करोड रुपए है। यह परियोजना 15 मार्च 2024 को प्रारंभ हुई तथा इस परियोजना के पूर्ण होने की अंतिम तिथि 30 जून 2027 है।अब तक इस परियोजना की कुल भौतिक प्रगति 55 प्रतिशत है।इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी कार्यालय संस्था के प्रतिनिधि एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे
Home Uncategorized जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का किया निरीक्षण,निर्माण कार्यों को मानक अनुरूप...







