Home Uncategorized पूर्व विधायक विजय राजभर पर ग्राम सभा बिल्लौवा में पंचायत के दौरान...

पूर्व विधायक विजय राजभर पर ग्राम सभा बिल्लौवा में पंचायत के दौरान मारपीट और धमकी देने का आरोप

18
0

मऊ ।

जनपद के रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बिल्लौवा में जमीन विवाद को लेकर पंचायत आयोजित की गई थी। पंचायत में घोसी विधानसभा के पूर्व विजय राजभर भी पहुंचे थे। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी। खास बात यह है की विधायक का नाम भी विजय राजभर है और जो पीड़ित है उसका का नाम भी विजय राजभर है उसका
आरोप है कि उसी दौरान गोविंद राजभर जो की विजय राजभर जो की वहीं का स्थानीय निवासी है के चाचा घटना का वीडियो बनाया, जिसपर पूर्व विधायक विजय राजभर व उनके समर्थकों ने विरोध किया। पीड़ित गोविंद राजभर जो की विकलांग है उसका आरोप है कि उनके और उनके परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला कराया गया। साथ ही उनका मोबाइल फोन में जो वीडियो बनाया गया था उस मोबाईल को छीनकर वीडियो डिलीट कर दिया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित पक्ष ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक से मुलाक़ात की। हालांकि दोनों पक्ष एकही समुदाय के है। इस आरोपों को लेकर दूसरे पक्ष की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here