0 111 शिकायतें प्राप्त, 11 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण, 9 मामलों में संयुक्त टीमें भेजीं
मऊ। समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने तहसील सदर में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान कुल 111 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं, 9 शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गईं।
प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 62 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा 18 शिकायतें पुलिस विभाग, 11 शिकायतें विकास विभाग तथा शेष शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित थीं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का प्रभावी निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। अतः अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा प्रत्येक शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी ध्यान रखा जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक रूप से शिकायत लंबित न रहे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश बहादुर, उप जिलाधिकारी श्री कुंवर सचिन सिंह सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












