मधुबन(मऊ)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मधुबन तहसील इकाई के लेखपालों ने अपनी पूर्व से चली आ रही आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को जोरदार धरना प्रदर्शन किया। लेखपालों ने सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए तहसील परिसर में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने के बाद उप जिलाधिकारी मधुबन दीपक सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित 8 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
लेखपाल संघ के अध्यक्ष शरद कुमार यादव ने बताया कि हमारी मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन सरकार द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हमारी प्रमुख मांगें लेखपालों को 2800 ग्रेड पे दिया जाए।, लेखपालों की पदोन्नति का रास्ता साफ किया जाए और समयबद्ध पदोन्नति दी जाए।,लेखपालों को लैपटॉप और अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।,अतिरिक्त प्रभार के एवज में अतिरिक्त भत्ता दिया जाए।,लेखपाल संवर्ग का पुनर्गठन किया जाए।, राजस्व कार्यों के दौरान लेखपालों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।, कार्य के दबाव को कम किया जाए और रिक्त पदों पर भर्ती की जाए। और वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए।
उन्होंने कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग की रीढ़ है। दिन-रात फील्ड में काम करने के बावजूद हमारी उपेक्षा की जा रही है। मजबूर होकर हमें धरना प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
धरना प्रदर्शन के कारण मधुबन तहसील में आयोजित होने वाले तहसील दिवस का लेखपालों ने पूरी तरह से बहिष्कार किया। जिसके कारण तहसील दिवस से संबंधित राजस्व के कई कार्य प्रभावित हुए। दूर-दराज से आए फरियादियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
लेखपाल संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और प्रदेश व्यापी हड़ताल की जाएगी।
धरना प्रदर्शन के बाद दोपहर 2 बजे लेखपाल संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी मधुबन दीपक सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उप जिलाधिकारी ने ज्ञापन लेकर शासन तक पहुंचाने और मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर लेखपाल संघ अध्यक्ष शरद कुमार यादव के अलावा आलोक सिंह, अखिलेश सिंह, रविंद्र यादव, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार सहित तहसील के सभी लेखपाल मौजूद रहे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












