मऊ। जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र के फूलपुर गांव में बिजली आपूर्ति बहाल होते ही एलटी तार जल गया, जिससे लगभग 50 घरों का बिजली आपूर्ति दो दिनों से बाधित है। भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशान हैं। फूलपुर निवासी राजू शर्मा, रामाशंकर शर्मा, लालपरिखा, रामविलास गुप्ता, बीर बहादुर गुप्ता, लालबहादुर गुप्ता, श्याम नारायण तिवारी, हरिनारायण तिवारी खेदू गुप्ता आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव स्थित शिव मंदिर के समीप पहले 10 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, जो ज्यादा लोड होने से आए दिन जल जा रहा था।ग्रामीणों की मांग पर बिजली विभाग द्वारा 10 केवीए के जगह 25 केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार को लगाया गया लेकिन सोमवार को जैसे ही बिजली आपूर्ति बहाल हुई कि लगभग 100 मीटर तक एलटी तार जल गया। तार जलने से गांव में दो दिनों से अंधेरा है। भीषण गर्मी में गांव के पुरुष बागीचे में दिन कांट लें रहें हैं लेकिन घरों में महिलाओं का हाल बेहाल है। बेलौली विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अजित श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि पुराना एलटी तार था जल गया है उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है जल्द से जल्द तार बदल कर ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति बहाल कर दिया जायेगा।












