Home मऊ बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा के लगाए पीलर को लेकर विवाद

बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा के लगाए पीलर को लेकर विवाद

मऊ ।जिले के घोसी थाना अंतर्गत पिढवल में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वर्षों पुरानी प्रतिमा स्थल के विकास के लिए लगाए गए पिलरों को हटाने प्रशासनिक टीम पहुंच गई, जबकि इस संबंध में गांव के लोगों को कोई पूर्व सूचना या नोटिस नहीं दिया गया था।
ग्रामीण प्रमोद कुमार का कहना है कि प्रतिमा उनके पुरखों के समय से स्थापित है और उसके आसपास विकास कार्य के तहत कुछ पिलर लगाए गए थे। उनका आरोप है कि प्रशासन बिना किसी लिखित आदेश या नोटिस के जेसीबी लेकर पहुंच गया और पिलर हटाने की बात करने लगा।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने तहसीलदार से मुलाकात कर अपनी बात रखी है और प्रशासन से प्रतिमा स्थल को सुरक्षित रखने की मांग की है।
वहीं एक महिला ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के मकानों को बचाया जा रहा है, जबकि बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल मामले को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले का सर्वे कराया जा रहा है और जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here