Home लखनऊ कुंभ मेले में 30 से 40 लाख रुपये का डोनेशन मिला’— आदर्श...

कुंभ मेले में 30 से 40 लाख रुपये का डोनेशन मिला’— आदर्श ब्राह्मण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष उपाध्याय का दावा

0`सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों का किया खंडन, बोले— संस्था रजिस्टर्ड है, सभी दान का हिसाब और रसीद उपलब्ध`

मऊ। ब्राह्मण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर संस्था के कुंभ मेले में प्राप्त दान को लेकर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी संस्था एक पंजीकृत (रजिस्टर्ड) संस्था है, जिसका नियमित ऑडिट होता है तथा संस्था को प्राप्त सभी दान की विधिवत रसीदें उपलब्ध हैं।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर 12 लाख 80 हजार रुपये के दान को लेकर जो खबरें प्रसारित की गई हैं, वे भ्रामक हैं। उनके अनुसार, संस्था इस संबंध में सभी रसीदें सार्वजनिक करेगी और मामले में कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
आशुतोष उपाध्याय ने दावा किया कि महाकुंभ के दौरान संस्था को 30 से 40 लाख रुपये तक का दान प्राप्त हुआ था। उन्होंने बताया कि संगठन को लगभग तीन एकड़ भूमि आवंटित की गई थी, जहां 18 कॉटेज बनाए गए, शिव महापुराण कथा का आयोजन हुआ तथा करीब 40 से 45 हजार श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन कराया गया। उन्होंने यह भी कहा कि मऊ और मधुबन क्षेत्र से आए हजारों श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क आवास और कंबल की व्यवस्था की गई थी।
उन्होंने कहा कि संस्था सामाजिक कार्यों के साथ-साथ कैंसर मरीजों की सहायता, इलाज और अन्य जनसेवा के कार्य भी करती है। उनके अनुसार, संस्था को मिलने वाला दान आयकर अधिनियम के प्रावधानों के तहत कर छूट (Tax Exemption) के नियमों के अनुरूप प्राप्त होता है।
आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि सोशल मीडिया पर संस्था के खिलाफ झूठी खबरें फैलाने से उनके संगठन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और संगठन पहले की तरह सामाजिक कार्य करता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here