Home Uncategorized घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय को संसद की महत्वपूर्ण “कमेटी ऑन...

घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय को संसद की महत्वपूर्ण “कमेटी ऑन पब्लिक अंडरटेकिंग्स” चुना गया निर्विरोध सदस्य …

27
0

मऊ। उत्तर प्रदेश के घोसी लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजीव राय को लोकसभा की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रभावशाली समिति “Committee on Public Undertakings (2026-27)” का सदस्य सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया है। लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी आधिकारिक पत्र एवं अधिसूचना के अनुसार राजीव राय को इस प्रतिष्ठित समिति में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।यह समिति देश के सभी 389 सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) के कार्यों, प्रबंधन, पारदर्शिता, संसाधनों के उपयोग तथा सरकारी उपक्रमों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाती है। संसद की सबसे प्रभावशाली एवं ताकतवर समितियों में इसकी गणना होती है।इस समिति में कुल 22 सदस्य होते हैं, जिनमें 15 सदस्य लोकसभा तथा 7 सदस्य राज्यसभा से शामिल किए जाते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण संसदीय मंच पर घोसी के सांसद श्री राजीव राय जी का चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार समिति की आगामी बैठकें नई दिल्ली स्थित समिति कक्ष में आयोजित होंगी, जिनमें सभी 389 सार्वजनिक उपक्रमों से जुड़े विभिन्न राष्ट्रीय विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की जाएगी।सांसद राजीव राय जी का यह चयन उनके संसदीय अनुभव, जनहित के मुद्दों पर सक्रियता, सदन में प्रभावी भागीदारी तथा जनता के प्रति समर्पण का प्रमाण माना जा रहा है। घोसी लोकसभा की जनता एवं समर्थकों में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष और उत्साह का माहौल है। यह उपलब्धि न केवल घोसी लोकसभा क्षेत्र बल्कि पूरे पूर्वांचल के सम्मान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाली मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here