मऊ। जनपद के डुमरी मर्यादपुर में नगर विकास व ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा 2500 दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल व अन्य उपकरण वितरित किया । उपकरण पाकर दिव्यांग जनों के चेहरे खिलाफ उठे।
बतादें कि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुमार सिंह शुभम के प्रयास से विकास खंड फतहपुर मंडाव के विभिन्न ग्राम सभाओं से 2500 दिव्यांग जनों को चिंहित किया गया था।चिन्हित दिव्यांग जनों को नगर विकास व ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने ट्राई साइकिल सहित अन्य उपकरण वितरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां कि दिव्यांगजनों की सेवा ईश्वर की सेवा की तरह है। उन्होंने अपने राजनीति के प्रारंभिक दौर का उल्लेख करते हुए कहा की जब राजनीति के प्रथम पायदान पर पैर रखा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल के दौरान वाराणसी के लोगों की सेवा करने का मौका दिया था ।उसके बाद टडियाव, सुग्गीचौरी सहित कई स्थानों पर जनहित के मांगों को लेकर सेवा भाव से लगा रहा। कहां कि हम सिर्फ विकास करने में विश्वास रखते हैं ।मऊ जनपद के हर 2 किलोमीटर पर मेरे द्वारा कराए गए विकास कार्यों का शिलापट्ट दिख जाएगा। उन्होंने विन्टोलिया के कटान पीड़ितों को राहत देना, सड़क निर्माण,मधुबन में रोडवेज का निर्माण ,पदारथपुर में विद्युत उपकेंद्र, इन्दारा और मऊ में ओवर ब्रिज सहित विभिन्न विकास परक योजनाओ की चर्चा किया। आगें उन्होंने अपने उद्बोधन में विकास के कराए गए कार्यों को लेकर एक तीर से कई निशाने साधे। कहा दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण के आयोजन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुमार सिंह कि भूरी भूरी प्रशंसा किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रवीण कुंवर सिंह शुभम ने कहा कि प्रकृति की मार झेल रहें दिव्यांगजनों की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। एक मन में भाव आया तथा सर्वे शुरू करा दिया। आगे भी उन्होंने इस तरीके के आयोजन करते हुए क्षेत्र के छूटे हुए दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण कराने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम को समाजसेवी राष्ट्रकुंवर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद उपाध्याय,वाईपी सिंह ने संबोधित करते हुए सरकार की महात्वाकांक्षी योजनाओ पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डा. रमेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, शुभम तिवारी, राहुल दीक्षित, डा. प्रेमभूषण पाण्डेय,मंटू यादव, गौतम गुप्त, सुबाष चौरसिया आदि रहें।












