मऊ। जिला चिकित्सालय में बर्न यूनिट के संचालन को लेकर विशेषज्ञ प्लास्टिक सर्जन की अनुपलब्धता के दृष्टिगत मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक एवं अंतरिम व्यवस्था के तहत बर्न मरीजों के उपचार की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। मरीजों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए जिला चिकित्सालय के आपातकालीन वार्ड के अंतर्गत पुरुष एवं महिला यूनिट में 6-6 बेड, कुल 12 बेड बर्न मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज राय ने बताया कि आरक्षित बेडों पर भर्ती बर्न मरीजों की देखभाल एवं उपचार की व्यवस्था निरंतर संचालित की जा रही है। इसके लिए जनरल फिजिशियन, जनरल सर्जन तथा संबंधित पैरामेडिकल कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रही हैं, जिससे मरीजों को उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से प्रभावी उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में निर्मित बर्न यूनिट का पूर्ण क्षमता के साथ संचालन विशेषज्ञ प्लास्टिक सर्जन की नियुक्ति तथा आवश्यक मानव संसाधन एवं उपकरणों की उपलब्धता पर निर्भर है। इसके लिए शासन स्तर पर विशेषज्ञ प्लास्टिक सर्जन की तैनाती हेतु लगातार पत्राचार किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विशेषज्ञ प्लास्टिक सर्जन की तैनाती एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता होते ही नवनिर्मित बर्न यूनिट को उसकी निर्धारित क्षमता के अनुरूप व्यवस्थित रूप से संचालित किया जाएगा।
जिला चिकित्सालय प्रशासन का प्रयास है कि विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से बर्न मरीजों को उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई व्यवधान न आए तथा मरीजों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












