Home मऊ दीपावली एवं मूर्ति विसर्जन को लेकर जिलाधिकारी ने लक्ष्मी पूजा के आयोजकों...

दीपावली एवं मूर्ति विसर्जन को लेकर जिलाधिकारी ने लक्ष्मी पूजा के आयोजकों के साथ की बैठक, शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

संवाददाता: मनोज कुमार मौर्य

मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ । स्थानीय कोतवाली परिसर में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने लक्ष्मी पूजा के आयोजकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने दीपावली पर्व एवं मूर्ति विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से आयोजकों को अवगत कराया तथा सभी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी आयोजक निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही लक्ष्मी पूजा एवं मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में दीपावली का त्योहार मनाने की अपील भी की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी एवं लक्ष्मी पूजा के आयोजक उपस्थित रहे।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here