Home मऊ मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत मऊकुबेर में आयोजित जन चौपाल में...

मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत मऊकुबेर में आयोजित जन चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

मऊ। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा विकास खण्ड रतनपुरा की ग्राम पंचायत मऊकुबेर में महिलाओं के गोदभराई कार्यक्रम में सहभागिता करने के उपरांत जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु जागरूक किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए तथा जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए नियमित साफ-सफाई अत्यंत आवश्यक है तथा इसमें जनसहभागिता भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
जन चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वृक्षारोपण भी
किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here