Home मऊ दोस्तों के साथ बाइक से निकला ई-रिक्शा चालक लापता, नहर के पास...

दोस्तों के साथ बाइक से निकला ई-रिक्शा चालक लापता, नहर के पास कूदने की बात पर जांच में जुटी पुलिस

मऊ। जनपद मऊ के मधुबन क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर ग्राम पंचायत के लिलहवा निवासी रंजीत कुमार 18 सितंबर की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद जब कहीं पता नहीं चला तों पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रंजीत के साथ देखे गए उसके तीन-चार दोस्तों से पूछताछ की है।
परिजनों के अनुसार, 18 सितंबर को रंजीत कुमार सुग्गी चौरी स्थित एक अंडे की दुकान पर कुछ दोस्तों के साथ बैठा था। वहां अंडा खाने के दौरान मदिरा सेवन किए जाने की भी बात सामने आई। इसके बाद रंजीत को दोस्तों के साथ बाइक से जाते हुए कुछ लोगों ने देखा था। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
पूछताछ में दोस्तों ने पुलिस को बताया कि रंजीत को वे लोग बेल्थरा रोड लेकर गए थे। बताया जा रहा है कि रंजीत ने अपनी मोटरसाइकिल मरम्मत के लिए एक मैकेनिक को दी थी, जिसका करीब 22 हजार रुपये खर्च आया था। पैसे नहीं होने के कारण मोटरसाइकिल मैकेनिक के पास कथित तौर पर गिरवी रखी गई थी।
परिजनों का कहना है कि रंजीत को यह बताया गया था कि उसकी मोटरसाइकिल बेल्थरा रोड पुलिस के कब्जे में है और उसे छुड़ाने के लिए उसका वहां मौजूद होना जरूरी है। इसी बात के आधार पर वह दोस्तों के साथ बेल्थरा रोड गया।
वहीं, पुलिस की पूछताछ में दोस्तों ने कथित तौर पर बताया कि इंदौली के पास नहर के समीप रंजीत अचानक नहर में कूद गया। हालांकि, रंजीत वास्तव में नहर में कूदा या उसके साथ कोई अनहोनी हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच के बाद नहर से शव को बरामद कर लिया है ।
रंजीत कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। जैसे ही रंजीत का शव बरामद हुआ परिजनों में कोहराम मच गया है।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here