Home Uncategorized 53 एकाउंट में 8 करोड़ 15 लाख रूपए भेजा जालसाज चपरासी इलहाम

53 एकाउंट में 8 करोड़ 15 लाख रूपए भेजा जालसाज चपरासी इलहाम

48
0

पीलीभीत । उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का इलहाम पहले इंटर कॉलेज में चपरासी था। 8 साल पहले उसने विभागीय साठ गांठ से पीलीभीत में जिला विद्यालय निरीक्षक ऑफिस में अटैचमेंट ले लिया। यहां वह सैलरी के लिए टोकन जनरेट जैसे काम देखने लगा। उसने कूटरचित कर अपने ही घर पर सैलरी भेजने लगा। इलहाम ने तीन शादियां कर रखी थी। 8 साल में पहली पत्नी अर्शी के खाते में 1 करोड़ 15 लाख रुपए भेज दिए। दूसरी पत्नी अजारा के खाते में 2 करोड़ 12 लाख, तीसरी पत्नी लुबाना के खाते में 2 करोड़ 37 लाख रुपए भेज दिए।
साली फातिमा नवी के खाते में 1 करोड़ 3 लाख रुपए भेज दिए। इलहाम यहीं नहीं रुका, उसने कई और सालियों के अकाउंट में लाखों रुपए भेज दिए। कुल 53 ऐसे अकाउंट मिले हैं, जिसमें इलहाम ने गलत तरीके से 8 करोड़ 15 लाख रुपए भेज दिए।
इतनी बड़ी धांधली की खबर लगते ही पुलिस के कान खड़े हो गए। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। पत्नियों को पकड़ा गया तो पता चला कि वह यह जानती ही नहीं कि इलहाम ने दूसरी-तीसरी शादी भी किया है। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि इलहाम जालसाजी कर करोड़ो की हेराफेरी करता है ।लेकिन विभाग को कानोंकान खबर नहीं हो पाता। यदि सरकार इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुई जांच कराए तो कई बड़े चेहरें जो पर्दे के पीछे है सार्वजनिक हो सकते है। खैर जो हो पुलिस जांच कर रहीं है अभी कुछ कहना जल्द बाजी होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here