Home मऊ ऑपरेशन अज्ञात 2.0 विशेष प्रवर्तन अभियान

ऑपरेशन अज्ञात 2.0 विशेष प्रवर्तन अभियान

मऊ। जनपद में ऑपरेशन अज्ञात 2.0 विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत परिवहन विभाग द्वारा बिना नम्बर प्लेट/विकृत नम्बर प्लेट/मानक विहीन/बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाये संचालित माल वाहनों के विरूद्ध मार्ग पर चेकिंग की गयी जिसके तहत 10 वाहनों का चालान किया गया, जिसमें 10 वाहनें बिना नम्बर प्लेट के मार्ग पर संचालित पायी गयी तथा 03 वाहनें परमिट शर्तों का उल्लंघन करते हुए पायी गयीं। उक्त कार्यवाही के दौरान यदि धारा-207 के अपराध के अन्तर्गत पाये जाने पर ऐसे वाहनों के विरूद्ध बन्द की कार्यवाही की जायेगी और उन वाहनों को तभी अवमुक्त किया जायेगा जब कि वे स्पष्ट / मानक युक्त हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाकर अवमुक्त के समय साक्ष्य के रूप में वाहन के अग्र और पृष्ठ भाग के फोटोग्राफ प्रस्तुत करेंगे, तभी निरूद्ध की गयी वाहनों को अवमुक्त किया जायेगा। उक्त कार्य परिवहन विभाग मऊ के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सुहेल अहमद एवं प्रवर्तन सिपाही अनुप कुमार, प्रवर्तन सिपाही श्री दुर्गविजय यादव के साथ चेकिंग का कार्य किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here