आजमगढ़ । जनपद के तहबरपुर क्षेत्र में ओहनी गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के स्टोन नंबर 216.2 पर कार चालक को नींद आने से नियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला व दो बच्चे समेत तीन घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि मऊ जिले के रहने वाले पांच सदस्य इस कार में सवार होकर दिल्ली से अपने घर आ रहे थे, जहां इस घटना का सीसी फुटेज सामने आया है। बताया गया कि मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर गांव निवासी 52 वर्षीय सादाब दिल्ली में सिविल इंजीनियर रहे। वह दिल्ली के जामिया नगर के हाजी कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। रिश्तेदार के शादी में शामिल होने के लिए सादाब परिवार के साथ कार द्वारा दिल्ली से अपने गांव सुल्तानपुर आ रहे थे। कार में सादाब के अलावा उनके पिता 83 वर्षीय खुर्शीद अहमद, पत्नी 45 वर्षीया आसमां बानो, पुत्री 15 वर्षीया मायरा तथा 9 वर्षीय बेटे अदनान अहमद के साथ दिल्ली से घर के लिए निकले थे। वहीं कार को शादाब चला रहे थे, जहां आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओहनी गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के स्टोन नंबर 216.2 पर पुलिस के प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को नींद आने के कारण अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सीसी फुटेज की तस्वीर में देखा जा सकता है कि किस तरीके से कार दाहिने डिवाइडर से टकराकर उसी लेन में बाएं तरफ जाकर पलट गई। घटना की सूचना पर पहुंची यूपीडा की बचाव टीम ने सभी को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने सादाब और उनके पिता खुर्शीद को मृत घोषित कर दिया। वहीं आसमां बानो, मायरा तथा अदनान अहमद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें एक बच्चे अदनान अहमद की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी जांच पड़ताल में जुटी है।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












