मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने नवीन मंडी स्थल कोपागंज तथा गोठा स्थित उप मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मंडी परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा किसानों एवं व्यापारियों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मंडी में आने वाले किसानों एवं व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मंडी परिसर की नियमित साफ-सफाई, पेयजल की समुचित उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गोठा स्थित उप मंडी के निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव ने बताया कि उप मंडी के सौंदर्यीकरण एवं पुनरुद्धार हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा चुका है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के उपरांत उप मंडी में व्यापक स्तर पर सौंदर्यीकरण एवं पुनरुद्धार के कार्य कराए जाएंगे, जिससे किसानों एवं व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव, सिटी मजिस्ट्रेट सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंडी परिसर की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यक सुधार कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराए जाएं।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












