Home मऊ हम तुम्हारे गुलाम नहीं हैं…” कहते दिखे थाना प्रभारी, महिलाओं से अभद्र...

हम तुम्हारे गुलाम नहीं हैं…” कहते दिखे थाना प्रभारी, महिलाओं से अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल

0 मदिरा दुकान का विरोध लेकर थाने पहुंची थीं महिलाएं, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता के कथित बयान से उठे सवाल; सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

मऊ । जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर गांव की कुछ महिलाएं क्षेत्र में प्रस्तावित मदिरा दुकान का विरोध दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचीं थी। महिलाओं का कहना था कि गांव में शराब की दुकान खुलने से सामाजिक माहौल प्रभावित होगा, इसलिए वे इस संबंध में प्रार्थना पत्र देने आई थीं। इसी दौरान थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता का महिलाओं से कथित तौर पर  उग्र  भाषा में बात करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में थाना प्रभारी कथित रूप से कहते सुनाई दे रहे हैं, “हम तुम्हारे गुलाम नहीं हैं कि चार-छह को लेकर आ गई हो… कार्रवाई कर देंगे तुरंत अभी, दिमाग सही हो जाएगा।”वीडियो सामने आने के बाद थाना प्रभारी की कार्यशैली को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि जब कोई नागरिक अपनी समस्या लेकर थाने पहुंचता है तो उससे संयमित और सम्मानजनक व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। ऐसे में वायरल वीडियो कई सवाल खड़े कर रहा है।सरकार लगातार महिला सम्मान, जनसुनवाई और संवेदनशील पुलिसिंग की बात करती रही है। ऐसे में यदि वायरल वीडियो वास्तविक है, तो यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या अपनी समस्या लेकर पहुंची महिलाओं के साथ इस तरह की भाषा उचित मानी जा सकती है?सूत्रों का दावा है कि थाना प्रभारी के कार्यभार संभालने के बाद से उनके व्यवहार को लेकर जनता, पुलिस स्टाफ और जनप्रतिनिधियों के बीच भी असंतोष की चर्चाएं होती रही हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि संबंधित पुलिस अधिकारियों की ओर से नहीं की गई है। यदि वीडियो की जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो मामले में विभागीय कार्रवाई की मांग भी तेज हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here