Home मऊ मंगल कलश यात्रा निकालकर ,गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

मंगल कलश यात्रा निकालकर ,गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

मधुबन,मऊ। हरिद्वार के मार्गदर्शन में नगर में आयोजित नौ कुंडीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का गुरुवार को भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। मंगल गीतों और गगनभेदी जयकारों से समूचा नगर भक्तिमय हो उठा। सुबह 10 बजे यज्ञ स्थल से कलश यात्रा निकली, जिसमें सैकड़ों कन्याएं व महिला श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। भारत माता, गायत्री माता, लक्ष्मी माता और सरस्वती माता की आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कलश यात्रा नगर पंचायत मधुबन के मुख्य मार्गों से होते हुए खीरीकोठा स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। वहां शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि रवींद्र नाथ शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र सरोवर से कलशों में जल भरवाया। इसके बाद यात्रा नगर भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची। देव मंच पर जिला समन्वयक डॉ. रामसुख यादव ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। यज्ञ स्थल पर आरती, शांतिपाठ और प्रसाद वितरण के साथ प्रथम दिवस के कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन समिति के अनुसार यह महायज्ञ राष्ट्र के शौर्य, समृद्धि और सद्बुद्धि के लिए आयोजित किया गया है, जिसमें प्रतिदिन हवन, प्रवचन और प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन होगा। इस अवसर पर पतिराम यादव, अजय गुप्ता, आदित्य गुप्ता, विपिन जायसवाल, संदीप गुप्ता, अखिलेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित रहे।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here