Home मऊ एसडीएम ने विद्यालयों पर दी दस्तक, अनुपस्थित मिलें कर्मचारी

एसडीएम ने विद्यालयों पर दी दस्तक, अनुपस्थित मिलें कर्मचारी

मऊ । क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालयों में एसडीएम दीपक सिंह द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण में कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जबकि साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई।
कंपोजिट विद्यालय सिपाह इब्राहिमाबाद के निरीक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका अनुपस्थित मिलीं। इस पर सीडीपीओ घोसी को संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति उचित नहीं मिली तथा सफाई कर्मी भी अनुपस्थित पाया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 134 पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष 42 बच्चे उपस्थित मिले। साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए बीडीओ घोसी को निर्देशित किया गया। वहीं, विद्यालय में मिड-डे मील की स्थिति संतोषजनक पाई गई।
इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय नत्थूपुर का भी औचक निरीक्षण किया गया। यहां सभी शिक्षक उपस्थित मिले, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका और सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय दोहरीघाट विकासखंड के अंतर्गत आता है, जिसको लेकर बीडीओ दोहरीघाट को आवश्यक निर्देश दिए गए। मिड-डे मील की व्यवस्था संतोषजनक मिली। विद्यालय में पंजीकृत कुल बच्चों में से 28 बच्चे उपस्थित पाए गए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था के साथ-साथ स्वच्छता, उपस्थिति और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here