Home मऊ स्व.अखिलेश पांडेय सहित तीन विभूतियों की 21वीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर...

स्व.अखिलेश पांडेय सहित तीन विभूतियों की 21वीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और वस्त्र वितरण, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह होंगे मुख्य अतिथि

मधुबन, मऊ। मधुबन विधानसभा क्षेत्र में जन सेवा से देश सेवा के संकल्प के साथ एक बड़ा सामाजिक आयोजन होने जा रहा है। पूर्व विधायक उमेश चन्द्र पाण्डेय के सौजन्य से *सेवा संकल्प अभियान* के तहत 16 अक्टूबर 2026 को गांधी मैदान, पॉती रोड, मधुबन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, गरीब असहाय लोगों में वस्त्र वितरण और भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

यह आयोजन तीन महान विभूतियों – स्व. अखिलेश पाण्डेय (पूर्व ब्लॉक प्रमुख, घोसी), स्व. रामबचन राम (जेष्ठ प्रमुख) और स्व. गंगाराम (पूर्व प्रधान) की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि इन तीनों विभूतियों ने जीवन भर गरीबों, वंचितों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा की, उन्हीं की स्मृति में यह सेवा कार्य किया जा रहा है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजी उपाध्याय करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विनोद राय , सहजानंद राय और आनंद दुबे की उपस्थिति रहेगी।आयोजक और मधुबन के पूर्व विधायक उमेश चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर जन सेवा से देश सेवा के संकल्प को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्व. अखिलेश पाण्डेय उनके बड़े भाई और राजनीतिक गुरु थे, जिनका पूरा जीवन समाज सेवा में बीता। उनकी पुण्यतिथि पर गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई श्रद्धांजलि नहीं हो सकती। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार 16 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे गांधी मैदान, पॉती रोड, मधुबन में होगी।

इस दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: इस शिविर में मऊ और गोरखपुर के नामी डॉक्टरों द्वारा गरीबों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। आंख, हड्डी, हृदय, शुगर और सामान्य रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे और निःशुल्क दवाओं का भी वितरण किया जाएगा। ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय, विधवा और जरूरतमंद महिलाओं और पुरुषों में हजारों की संख्या में वस्त्र वितरण किया जाएगा। प्रसाद वितरण: कार्यक्रम में आए सभी लोगों के लिए विशाल भंडारे और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है।

पूर्व विधायक उमेश चन्द्र पाण्डेय ने मधुबन की जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा बनें और पुण्यतिथि कार्यक्रम को सफल बनाएं।इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मधुबन के गांधी मैदान में कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here