मधुबन(मऊ)। नगर पंचायत के गांधी मैदान में रविवार को समस्त मल्ल एवं सैंथवार परिवार की ओर से विशाल पूर्वज स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश नारायण मल्ल ने की, जबकि मुख्य अतिथि इंजीनियर मनोज सिंह रहे। कार्यक्रम में महाराजा माधव मल्ल की स्मृति को नमन करते हुए समाज के लोगों ने अपने गौरवशाली पूर्वजों को याद किया। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग परिवार सहित शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत बनियाबान तिराहे से राजा माधव मल्ल के कोर्ट तक निकाली गई भव्य शोभायात्रा से हुई। शोभायात्रा में समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसके माध्यम से समाज के लोगों ने अपने गौरवशाली इतिहास, पूर्वजों की स्मृतियों और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।
गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष आरती मल्ल ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी संस्कृति, इतिहास और पूर्वजों के योगदान से होती है। अपने पूर्वजों को याद करने का उद्देश्य केवल उनके इतिहास को जानना नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और मूल्यों को आगे बढ़ाना भी है। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी भाईचारा और एकजुटता बनाए रखने की अपील की।
प्रशांत मल्ल ने कहा कि पूर्वज स्मृति दिवस समाज की नई पीढ़ी को अपने इतिहास और गौरवशाली विरासत से जोड़ने का अवसर है। युवा पीढ़ी को अपने पूर्वजों के संघर्ष, योगदान और उपलब्धियों की जानकारी होनी चाहिए, जिससे वह अपनी विरासत को आगे बढ़ा सके।
शिवानंद मल्ल ने कहा कि समाज की मजबूती आपसी सहयोग और एकता से होती है। सभी परिवारों को एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े होकर सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।
आलोक मल्ल ने कहा कि महाराजा माधव मल्ल जैसे गौरवशाली पूर्वजों की स्मृति समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके जीवन और योगदान को याद करते हुए ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखने के साथ सामाजिक एकता को और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने समाज के लोगों से ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सैंथवार मल्ल क्षत्रिय समाज के लोगों से परिवार सहित एकजुट होकर सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने पूर्वजों की स्मृति को सम्मान देने और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर विपिन चंद्र मल्ल, नरेंद्र मल्ल निराला, मानवेंद्र मल्ल, बृजेश मल्ल, शिव शरण मल्ल, पप्पू मल्ल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार मल्ल ने किया।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












