विग ब्रेकिंग:
मधुबन, मऊ। मधुबन तहसील सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फसल क्षति मुआवजा योजना के शुभारंभ के लाइव प्रसारण के दौरान एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। तहसील सभागार में लगा डिस्प्ले स्क्रीन अधिकारियों और किसानों की पीठ के पीछे लगा था, और सामने कुर्सी पर बैठे एसडीएम दीपक सिंह, तहसीलदार अशोक कुमार कुशवाहा सहित तमाम किसान और तहसील कर्मचारी मौजूद रहें। पीठ पीछे चल रहे मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण को देखने को मजबूर रहे। इस अव्यवस्था का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ददरअसले गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए फसल क्षति मुआवजा योजना का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रदेश के सभी तहसीलों में दिखाने का निर्देश था। इसी क्रम में मधुबन तहसील सभागार में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
तहसील प्रशासन द्वारा सभागार में एलईडी स्क्रीन और प्रोजेक्टर की व्यवस्था तो की गई थी, लेकिन स्क्रीन लगाने में बड़ी लापरवाही बरती गई। किसानों के बैठने की व्यवस्था पीठ पिछे कर दी गई।कार्यक्रम शुरू हुआ तो मंच पर एसडीएम दीपक सिंह, तहसीलदार अशोक कुमार कुशवाहा, बीडीओ और अन्य अधिकारी सामने की तरफ मुंह करके बैठे थे। तथा किसानों के पीछे स्क्रीन पर मुख्यमंत्री का संबोधन चला। इस दशा में बार-बार अपनी गर्दन 180 डिग्री घुमाकर पीछे स्क्रीन पर चल रहे लाइव प्रसारण को देखना पड़ा।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












