Home बलिया पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक प्रेड की लिया सलामी

पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक प्रेड की लिया सलामी

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने स्वयं अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दौड़ लगाकर पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने का संदेश दिया। साथ ही दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट एड किट एवं अन्य आवश्यक संसाधनों का निरीक्षण कर उनकी नियमित साफ-सफाई, रखरखाव और कुशल संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जवानों को आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास भी कराया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन अक्षय कुमार, प्रतिसार निरीक्षक रामबेलास, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ उपनिरीक्षक कौशल कुमार पाठक सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here