मऊ। मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा “मिशन सेफ फ्यूचर-2.0” अभियान संचालित किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत आज दिनांक 29 अगस्त, 2026 दिन शनिवार को स्कूली वाहनों की संयुक्त चेकिंग चे का कार्य खुरहट, मुहम्मदाबाद गोहना एवं कोइरियापार क्षेत्र के विद्यालयों एवं मार्ग पर संचालित वाहनों के प्रति प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान 10 वाहनों का चालान किया गया तथा स्कूल वाहन चालकों के चरित्र सत्यापन हेतु विद्यालय के प्रबन्धकों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने स्कूलों के वाहन चालकों का चरित्र सत्यापन अनिवार्य रूप से करा लिया जाय तथा जिन विद्यालयों में प्राइवेट वाहनों से स्कूली बच्चों को ढोया जा रहा है यह कार्य कदापि न किया जाय, अन्यथा जिस विद्यालय के प्राइवेट वाहन से यदि कोई घटना घटती है तो सम्पूर्ण जिम्मेदारी उसी विद्यालय के प्रबन्धक / प्रधानाचार्य / वाहन स्वामी की होगी तथा यह भी सूचित किया गया कि जिन स्कूल के वाहनों का फिटनेस / परमिट समाप्त हो गया है उन विद्यालयों का मान्यता निरस्त करने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक, मंऊ को पत्र प्रेषित किया जा चुका है तथा जिन बोर्ड से स्कूलों को मान्यता प्राप्त हुआ है, सम्बन्धित बोर्ड को भी मान्यता निरस्त करने हेतु पत्र प्रेषित किया जा चुका है। यदि जिनके द्वारा अपनी स्कूल वाहनों का फिटनेस एवं परमिट नहीं कराया जाता है तो उन विद्यालय के प्रबन्धक के विरूद्ध एफ०आई०आर० की कार्यवाही की जायेगी। उक्त संयुक्त चेकिंग कार्य में परिवहन विभाग मऊ के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, श्री सुहेल अहमद एवं प्रवर्तन पर्यवेक्षक श्री प्रवर्तन सिपाही श्री दुर्गविजय यादव तथा श्री अनूप कुमार प्रवर्तन सिपाही के साथ चेकिंग का कार्य किया गया।
अतः समस्त स्कूल प्रबन्धकों/ प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया जाता है कि फिटनेस / परमिट समाप्त वाहनों को अनिवार्य रूप से फिटनेस / परमिट से आच्छादित कराना सुनिश्चित करें।












