Home बलिया खेत में गिरे करेंट प्रभावित विद्युत तार के चपेट में आए पिता...

खेत में गिरे करेंट प्रभावित विद्युत तार के चपेट में आए पिता पुत्र दोनों की मौत

बलिया। जनपद में सुबह खेत में टूटकर पड़े 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से पिता और उनके इकलौते बेटे की मौत हो गई। बेटे को बचाने के प्रयास में पिता भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गांव में शोक के साथ आक्रोश का माहौल है।मृतकों की पहचान सहपुरवा निवासी 58 वर्षीय जनार्दन यादव और उनके 24 वर्षीय इकलौते पुत्र राजेश यादव के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह दोनों खेत पर गए थे। ग्रामीणों के अनुसार, खेत में पहले से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर पड़ा था। अनजान में राजेश यादव उसकी चपेट में आ गए और करंट लगने से तड़पने लगे।बेटे की चीख सुनकर जनार्दन यादव उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए। कुछ ही देर में दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना का दर्दनाक दृश्य देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here