मऊ। अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली क्रांतिकारी वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि पर एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 26 जुलाई को खीरीकोठा में एक मैरिज हाल मे आयोजित किया जाएगा। आयोजक डा. बीरेन्द्र कुमार निषाद ने सभी सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और आमजन से कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील किया है। फूलन देवी को त्याग, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों के लिए याद किया जाएगा। उन्हें “अन्याय और अत्याचार का प्रतिकार करने वाली क्रांतिकारी वीरांगना” के रूप में याद जाना जाता है। आयोजकों का मानना है कि आज के समय में भी पूर्व सांसद फूलनदेवी का जीवन समाज के कमजोर और शोषित वर्गों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस कार्यक्रम में सपा के वरिष्ठ नेता लौटन राम निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ डॉ. विरेन्द्र कुमार निषाद, श्रीमती रुकमणी निषाद और सपा प्रवक्ता तुफानी निषाद भी विशेष अतिथि के रूप में मंच साझा करेंगे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र निषाद क्रांतिकारी करेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ. विरेन्द्र कुमार निषाद ने कहा कि सांसद फूलनदेवी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। आज जब समाज में फिर से अन्याय और अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं, ऐसे में उनके विचारों को आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से युवा पीढ़ी को उनके संघर्ष से सीख लेने का अवसर मिलेगा।
आयोजन समिति का कहना है कि यह सिर्फ एक श्रद्धांजलि सभा नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का कार्यक्रम है। इसमें दलित, पिछड़े, अति पिछड़े और महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। वक्ता अपने संबोधन में फूलन देवी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डालेंगे और यह बताएंगे कि किस तरह उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर सभासद चंद्रेश साहनी, अजय निषाद, जीवन लाल, राजेंद्र निषाद, डा. अशोक निषाद, चंदन राजभर आदि रहें।










